बुर्का पहनकर चोरी की वारदात, पुलिस के सामने नहीं चला शातिराना दिमाग, बुर्के के अन्दर से निकला कल्लू, आरोपी आकाश गिरफ्तार
Theft committed while wearing a burqa, the cunning mind failed in front of the police, Kallu emerged from under the burqa, accused Akash arrested.
सरगुजा : बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी करने घुसा था. चोरी की पूरी घटना शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 14 दिसंबर की रात आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसा था. चोरी के दौरान शोर होने पर वह मौके से भाग निकला. घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच में जुट गई.
पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी आकाश अग्रवाल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से कटर ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



