होंडा शोरुम में चोरी का खुलासा, 3.52 लाख रुपये और बाइक के साथ आरोपी स्टाफ दिनेश गिरफ्तार, साढ़े 3 लाख कैश बरामद

Theft revealed in Honda showroom, accused staff Dinesh arrested with Rs 3.52 lakh and bike, Rs 3.5 lakh cash recovered

होंडा शोरुम में चोरी का खुलासा, 3.52 लाख रुपये और बाइक के साथ आरोपी स्टाफ दिनेश गिरफ्तार, साढ़े 3 लाख कैश बरामद

रायगढ़ : रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा होंडा शोरुम से 3.72 लाख रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. घटना के महज कुछ दिनों के भीतर जूटमिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई रकम में से 3.52 लाख रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक जब्त की है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंकज अग्रवाल निवासी चैतन्य नगर रायगढ़ ने 14 जुलाई को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की रात शारदा होंडा शोरुम से ऑफिस में रखी दिन भर की बिक्री की रकम 3,72,570 रुपये किसी अज्ञात चोर ने लॉकर समेत चोरी कर ली है. घटना की खबर पर जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 247/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जांच टीम ने शोरुम और आसपास सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से जांच किया गया . जांच के के दौरान शोरुम के स्टाफ से पूछताछ किया जा रहा था. जांच के दौरान शक एक कर्मचारी दिनेश साहू पर गया. जो घटना के बाद से न सिर्फ ड्यूटी पर नहीं आया था. बल्कि उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला. उसकी गतिविधियों पर नजर रखने मुखबिर तैनात किए गए. 23 जुलाई को खबर मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम कोतरलिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू पिता बलराम साहू उम्र 40 साल ने चोरी करना कबूल कर लिया. उसने बताया कि चोरी की गई रकम में से करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च कर चुका है. जबकि बाकी रकम लॉकर सहित अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी थी. पुलिस ने उसके मेमोरण्डम पर चोरी में इस्तेमाल हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक कीमत करीब 30 हजार रुपये और बाकी नगद 3,52,240 रुपये बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, सुशील यादव और नरेश रजक की भूमिका सराहनीय रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB