मस्जिद-मजार की दान पेटी से किराना दुकान तक चोरी!, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी, रायपुर से पकड़ा गया फरार आरोपी, नकदी-बाइक बरामद
Thefts ranging from donation boxes at mosques and shrines to a grocery store; resentment within the Muslim community; absconding accused arrested in Raipur; cash and a motorcycle recovered.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चोरी की कई वारदातों में फरार चल रहे आरोपी को सिहावा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर सिहावा और नगरी क्षेत्र में किराना दुकान से नकदी चोरी करने, मस्जिद और मजार की दान पेटियां चोरी करने और मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले दर्ज हैं. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक दान पेटी, 3,305 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. धार्मिक स्थलों की दान पेटियों में चोरी की घटनाओं से स्थानीय मुस्लिम समुदाय में नाराजगी थी
रायपुर में मिली लोकेशन, पुलिस टीम ने दबोचा
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी छोटू सोनवानी उम्र 27 साल निवासी स्कूलपारा सिहावा, के खिलाफ थाना सिहावा में दर्ज चार मामलों सहित थाना नगरी के एक मामले में भी उसकी तलाश की जा रही थी. थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक चक्रधर बाघ के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी.
इसी दौरान आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम रवाना की गई. टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर सिहावा थाना पहुंचाया. जहां पूछताछ के दौरान चोरी की विभिन्न घटनाओं के बारे में जानकारी सामने आई.
किराना दुकान से 19 हजार रुपये की चोरी
पूछताछ में आरोपी ने 19 जून 2026 को सिहावा के बाजार चौक स्थित मुरारी किराना दुकान की पेटी से 19 हजार रुपये चोरी करने की बात कबूल की. इसके अलावा 26 अगस्त को दानीबांधा स्थित मजार की दान पेटी और 7 अक्टूबर 2026 को बाजार चौक स्थित मस्जिद की दान पेटी चोरी करने का मामला भी सामने आया.
आरोपी ने मस्जिद की दान पेटी से निकाली गई चिल्हर राशि को सिहावा पहाड़ी में छिपाकर रखने की जानकारी दी. इसके साथ ही पाईकभांठा क्षेत्र से आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना का भी खुलासा हुआ.
निशानदेही पर दान पेटी, नकदी और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के बयान और निशानदेही के आधार पर छिपाकर रखी गई. एक दान पेटी, कुल 3,305 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की. धार्मिक स्थलों की दान पेटियों में चोरी की घटनाओं से स्थानीय मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त था.
आरोपी को 14 अक्टूबर 2026 को थाना सिहावा में दर्ज अपराध क्रमांक 47/2026, 69/2026, 78/2026 और 79/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे जेएमएफसी न्यायालय, नगरी में पेश कर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
छोटू सोनवानी पिता फूलसिंग सोनवानी उम्र 27 साल निवासी स्कूलपारा सिहावा जिला धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



