8 साल के मासूम बच्चे का पैसे की लालच में अपहरण, पुलिस ने चचेरे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे
8 year old innocent child kidnapped for greed of money, police arrested three accused including cousin and sent them behind bars
जंजगीर : जंजगीर जिला के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम लगरा में 25 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे करीबन एक 8 साल का बालक गुम हो गया था. जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 264/2025 जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था. पुलिस ने बच्चे के चचेरे भाई के साथ अन्य तीन आरोपियों को रतनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग के गुम होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गुम बालक की पतासाजी करने के लिए थाना प्रभारी मुलमुला को निर्देशित कर मामले में सभी पहलु की बारीकी से जांच कर माले को सुलझाने की हिदायत दिया गया
नाबालिग बच्चे के अचानक गुम होने की घटना को देखते हुए और मामला गंभीर होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल के मार्गदर्शन में साइबर टीम को अपहृत बालक का हर हाल में पतासाजी के लिए फौरन घटनास्थल जाकर तकनिकी जानकारी इकठ्ठा करने पर मालूम हुआ कि नाबालिग बच्चा ग्राम लगरा में दोपहर 2 बजे तक देखा गया था. जिसके बाद से नाबालिग गांव में नजर नहीं आया.
अपहृत बालक की पतासाजी के लिए ग्राम के सभी मार्गो ग्राम के अंदर प्रवेश और निकासी मार्गों को देखने पर बालक के आने-जाने के गतिविधि नजर नहीं आने पर पुलिस को शक हुआ की मामले में नाबालिग बालक किसी वाहन या पहचान के व्यक्ति के साथ या किसी व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकार ले गया होगा.
सीसीटीवी का बारीकी से मुआयना करने पर मालुम हुआ कि जिस समय बालक ग्राम में आखिरी बार सीसीटीवी के जरिए देखा गया था उसके बाद से नहीं दिखा. लेकिन गुम बालक का बड़े पिता का लड़का राहुल टंडन का वाहन टेम्पो ट्रेक्स गामा CG11 BN 0720 लगातार उस दौरान मूवमेंट करता पाया गया.
जिरा पर गुम बालक के भाई राहुल टंडन से पूछताछ करने पर यह सामने आया कि वह गुम बालक को जो उसका चचेरा भाई है जिसको लेकर पोल्ट्री फार्म गया था. उसके बाद उसे घर छोड़कर अपने वाहन को बुकिंग में लेकर चला गया था और शाम 4 बजे बालक को गुड़ी के पास देखना और घर चलने बोला बताया.
राहुल से पुछताछ के आधार मे सीसीटीवी का फिर से मुआयना करने पर राहुल टंडन के बयान में विरोधाबास होने से राहुल टंडन से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि गुम बालक के पिता से जमीन के पुराने विवाद पर रंजिश रखते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती की लालच में परेशान करने की नियत से अपने दोस्त प्रशांत मैना निवासी खपरी ताड और एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक घटना से 7 दिन पहले प्लान बनाया और 10 लाख मांग कर पैरो मिलने पर पैसा बराबर बाँट लेने और पैसे को राहुल टंडन लेकर आने की योजना बनाये थे.
प्लान के मुताबिक गुम बालक के गुमशुदा होने के कुछ दिन पहलेआरोपी राहुल टंडन गुम बालक सम्राट के साइकिल में बैठकर सिल्ली नहर रोड में लेकर गया था. जहाँ पहले प्रशांत मैना एवं अन्य साथी मौजूद थे. वहा पहुंचकर राहुल वहा से चला गया फिर प्रशांत और राहुल टेम्पो ट्रेक्स गामा गाड़ी में ले जाने का असफल प्रयास किया. जिसकी खबर गुमशुदा ने अपने चचेरे बड़े भाई को दिया था. लेकिन वह खुद साजिशकर्ता था.
दिनांक घटना 25 अगस्त को आरोपी राहुल टंडन ग्राम खपरी के दोस्त प्रशांत मैना और उमेश दिवाकर एवं अन्य के साथ ग्राम नावागांव में दोपहर एक बजे मिले और अपहरण की प्लान बनाये राहुल टंडन अपने साथियो को बोला कि मैं सम्राट को लेकर नावागांव लेकर आता. फिर राहुल टंडन ग्राम लगरा जाकर अपने भाई गुम बालक को अपने टेम्पो गामा तूफान गाडी CG11 BN 6720 में बैठाकर अपने पोल्ट्री फार्म सिल्ली लेकर गया और पोल्ट्री फार्म से प्लान के मुताबिक नावागांव तालाब के पास लेकर गया और राहुल अपने भाई सम्राट को गाड़ी में छोड़कर उतर गया. तभी उमेश उर्फ ननकी, प्रशांत मैना एवं अन्य साथी एक किराये के टेम्पो गामा तूफान नम्बर CG11 भ 3441 से आए और नाबालिग बालक को अपहरित कर ले गए. आरोपी राहुल ने इन तीनों से बोला था कि मुरलीडीह ओवर बृज के निचे रहना. मैं आता हूं. फिर राहुल अपने वाहन से वहा पंहुचा. फिर दोनों वाहन से करुमाडु पेट्रोल पंप पहुंचे और गाड़ी क्रमांक CG11 BN 3441 में डीजल डलवाये और राहुल टंडन ने दुर्गेश और प्रशांत को 600 रुपया देकर बोला कि बच्चे को साथ में लेकर पेंड्रारोड जंगल में रहना उसके बाद राहूल ने ननकी उर्फ रमेश को उसके घर खपरी में छोड़कर अपने अपने घर लगरा आ गए. आरोपी राहुल टंडन जब पुलिस जांच में घर आये तो पुलिस का सहयोगी होने का नाटक कर पुलिस के साथ साथ सीसीटीवी फुटेच चेक करते समय साथ रहकर पुलिस को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया. लेकिन जिला जांजगीर पुलिस की सक्रियता से मामले का पर्दाफाश किया गया. आरोपी राहुल टंडन 25 साल, प्रशांत कुमार मैना 19 साल और उमेश दिवाकर उर्फ ननकी 19 साल को जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



