व्यापारी के घर में दिनदहाड़े घुस गए चोर, घर को अंदर से बंद कर दिया और इधर तीन दुकानों में एक साथ आराम से करते रहे चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thieves broke into a businessman's house in broad daylight, locked the house from inside and stole from three shops at the same time, police engaged in investigation

व्यापारी के घर में दिनदहाड़े घुस गए चोर, घर को अंदर से बंद कर दिया और इधर तीन दुकानों में एक साथ आराम से करते रहे चोरी, जांच में जुटी पुलिस

व्यापारी के घर में दिनदहाड़े घुस गए चोर, घर को अंदर से बंद कर दिया

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार को एक व्यापारी के घर में दिन दहाड़े चोर घुस गए. खास बात यह कि चोरो ने घर को अंदर से बंद कर दिया और बड़े ही इतमिनान से चोरी की घटना को अंजाम देते रहे. शाम 5 बजे के आसपास जब घर वाले अपने घर आए और घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला घर अंदर से बंद है. काफी देर तक घरवाले दरवाजा खोलने की कोशिश करते रहे और जब कामयाब नहीं हुए तो कारपेंटर बुलाकर घर की खिड़की और जाली हटाया गया. तब जाकर घर वाले घर के अंदर घुस पाए. घर मे घुसने पर उन्होंने देखा कि घर की कई आलमारियां टूटी हुई हैं और उनके सामान बिखरे हुए हुए हैं. 
घरवा लों ने कुनकुरी पुलिस को इसकी खबर दी. खबर मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चोर चोरी करने में कितना कामयाब हो पाए या उन्हें  कामयाबी नहीं मिली? 
फिर भी दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने से लोग डर गए हैं. अभी बीते हफ्ते कुनकुरी के ही आदर्श नगर के एक घर में चोरी की घटना सामने आ चुकी है. इससे पहले कुनकुरी बाजार डाँड़ के एक व्यापारी शिवरतन अग्रवाल के घर भी दिन दहाड़े चोरी की घटना हुई. जिस्का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है. हाल की घटना की बात करें यो रक्षाबन्धन के दौरान जशपुर के टिकैतगंज और  कांसाबेल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कई घरों में सीरियल चोरी की घटना हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तीन दुकानों में एक साथ हुई चोरी

रायगढ़ : बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखो की चोरी की है. चोरों ने बकायदा पहले दुकान में छत में शराब सेवन किया उसके बाद ही चोरी की. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रुपेन्द्र पटेल हास्पीटल परिसर के पास स्थित इज वेल मेडिकल दुकान, मित्तल मेडिकल के अलावा देवशर इलेक्ट्रानिक में अज्ञात चोरों ने चोरी की. जांच के दौरान पता चला है कि चोरों ने आल इज वेल मेडिकल दुकान से करीब एक लाख रुपये और देवशर इलेक्ट्रानिक से 15 हजार के आसपास नगदी रकम की चोरी की है. दुकान के छत में एक बोतल शराब की खाली बोतल और चार डिस्पोजल मिले हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी से पहले आरोपियों ने शराब सेवन किया होगा. उसके बाद ही चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा.
सुबह चोरी की खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सिटी कोतवाली पुलिस टीम, सायबर सेल, फारेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डाॅग स्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है.
मेडिकल दुकान संचालक कलमजीत ने मीडिया को बताया कि बीती रात दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया था. सुबह जब दुकान पहुंचा तो देखा कि गल्ला खुला हुआ था और गल्ले में रखे पैसे गायब मिले. पीछे की तरफ से अज्ञात चोर घुसा और उपर के रास्ते से दुकान में घुसकर चोरी की है. एक साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हो चुकी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिख रहे हैं.  
इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि रुपेन्द्र पटेल अस्पताल के पास स्थित आल इज वेल मेडिकल दुकान में चोरी की खबर के बाद वे अपनी टीम के साथ पहुंचे. यहां पर तीन दुकानों में चोरी होनें की जानकारी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t