महुआ चुराने घर में घुसे चोर, मासूम को सोती देख बिगड़ी नियत, 6 वर्षीय बच्ची से रेप, हालत देख कांप गई परिजनों की रुह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thieves entered a house to steal Mahua, their intentions were corrupted after seeing an innocent girl sleeping, they raped a 6-year-old girl, the family was horrified to see her condition, both the accused were arrested.

महुआ चुराने घर में घुसे चोर, मासूम को सोती देख बिगड़ी नियत, 6 वर्षीय बच्ची से रेप, हालत देख कांप गई परिजनों की रुह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में एक अत्यंत दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमें महुआ चोरी करने आए दो युवकों ने 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान दो युवक कथित तौर पर महुआ चोरी करने के इरादे से घर के पास पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने बच्ची को उठाकर अपने साथ खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद नाबालिग करीब 300 मीटर दूर पाई गई. परिजनों ने उसकी तबीयत बिगड़ने और संदिग्ध हालत को देखते हुए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए. डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई.
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवकों की पतासाजी की और दोनों को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महुआ चोरी के इरादे से आए थे. लेकिन उन्होंने इस दौरान नाबालिग के साथ बेहद घिनौनी घटना को अंजाम दिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी घटना को कैसे अंजाम दिया. इसकी पूरी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में निगरानी और पेट्रोलिंग को और सख्त किया जाएगा.
इस घटना ने स्थानीय लोगों में रोष और चिंता पैदा कर दी है. ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के महत्व को और बढ़ाया जाना चाहिए. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अगर वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिले तो उसे फौरन पुलिस को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB