कॉलोनी के सामने कटरबाजी, 5 लोगों ने पैसों के विवाद को लेकर युवक को घेरकर चलाया कटर, इलाज जारी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Assault with a cutter outside the colony: five individuals surrounded a young man and attacked him with a cutter following a money dispute; the victim is undergoing treatment, and the police are searching for the assailants.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार रात एक युवक पर कटर से हमला करने का मामला सामने आया है. जामुल थाना क्षेत्र स्थित अमरपाली कॉलोनी के सामने हुई इस घटना में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और उस पर कई जगह कटर से वार कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल युवक की पहचान अनीस के रूप में हुई है. वारदात के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले की खबर मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के पीछे की वजह पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. घायल अनीस की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले करीब पांच दिनों से अनीस की तलाश कर रहे थे. मंगलवार रात मौका मिलने पर उन्होंने अमरपाली कॉलोनी के सामने उसे घेर लिया और हमला कर दिया. हमलावरों ने युवक पर कटर से कई वार किया. जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद आरोपी बिना देर किए वहां से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए जामुल थाना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. ताकि वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में घायल युवक और उसके परिजनों से जानकारी ली जा रही है. साथ ही घटना के पीछे की असल वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में इस तरह की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जामुल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
पैसे के लेनदेन का विवाद किस स्तर तक पहुंचा और हमले की पूरी प्लान कैसे बनाई गई. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



