दहेज प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमा साहू ने की खुदकुशी, सास, ससुर, पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, कम दहेज लाने की बात को लेकर मारपीट

Tired of dowry harassment, Prema Sahu committed suicide, 5 accused including mother-in-law, father-in-law, husband arrested, assaulted for bringing less dowry

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमा साहू ने की खुदकुशी, सास, ससुर, पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, कम दहेज लाने की बात को लेकर मारपीट

रायपुर/नवापारा : रायपुर जिला में नवापारा के चिपरीडीह गांव में प्रेमा साहू ने ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने जांच के बाद मृतका के सास, ससुर, पति, देवर और देवरानी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 महिना पहले ग्राम चिपरीडीह की महिला प्रेमा साहू ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर लिया था. ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात को लेकर मृतिका को आए दिन प्रताड़ित करते थे. वहीं मायके से और पैसे लेकर आने की बात कहकर मृतिका से मारपीट करते थे. जिससे महिला परेशान रहती थी. आख़िरकार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एक महिना पहले अपनी जान दे दी थी. खुदकुशी के लिए उकसाने और दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने मृतका के सास, ससुर, पति, देवर और देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB