दोस्त से पैसे लेकर बिना बताए बाल कटवा लिया, रेलवे स्टेशन में दौड़ा-दौड़ा कर किया चाकू से हमला, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी
Took money from friend to get his hair cut without telling him, chased him in railway station and attacked him with knife, accused absconding, sensation spread in the area
रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में चाकूबाजी का मामला सामने आई है. वारदात की वजह को लेकर बताया जा रहा…दोस्त से पैसे लेकर बिना बताए बाल कटवा लिए और इसी बात को लेकर गाली गलौज और विवाद हुआ. इस विवाद में दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को चाकू मारकर फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम के सामने और मंदिर के पास मंदिर के पास चार दोस्त शिवकुमार साहु, रामकुमार साहु, अनिकेत साहु और लक्की यादव जयपुर से रायपुर स्टेशन मे उतरे थे और उन्हें दूसरी ट्रेन से जांजगीर जाना था. लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह सेस्टेशन के बाहर आए और पीड़ित ने आरोपी लक्की यादव से 500 रुपए लेकर बाल कटवा लिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया.
लक्की यादव शिवकुमार को गालियां देने लगा और इसी बीच मारपीट होने लगी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लक्की यादव ने अपने पास रखे चाकू से शिवकुमार साहु के जांघ पर वार कर दिया और फरार हो गया. इस वारदात में घायल शिवकुमार साहू को फौरन इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
स्टेशन परिसर में हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी सामने आया है. फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस ने घायल शिवकुमार साहु को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया और चाकूबाजी की धाराओ में मामला दर्ज कर फरार आरोपी लक्की यादव की तलाश कर रही है. इस वारदात से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



