दर्शन स्थल में श्रद्धालुओं के भेष में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, 606 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Police raided the Darshan Sthal in the guise of devotees, 606 liters of raw Mahua liquor was confiscated, 6 accused including women were arrested
बिलासपुर : बिलासपुर जिले जिले के पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलगहना, कोटा और रतनपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 606 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 170 रुपये आंकी गई है. बताया जा रहा है कि उक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेलगहना पुलिस ने मरहीमाता स्थित दर्शन स्थल में श्रद्धालुओं के भेष में जाकर छापामार कार्रवाई की. जहां रामचरण मरकाम और बृजेश यादव को रंगेहाथ 350 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया. रामचरण के पास से 210 लीटर शराब और बृजेश यादव के पास से 140 लीटर शराब जब्त की गई. वही दूसरे मामले में शोभा बंजारे नामक महिला को सतनामीपारा बेलगहना से 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
इधर कोटा पुलिस ने कपसिया कला व बिल्लीबंद गांवों में एक साथ दबिश दी. इस दौरान कपसिया कला में अमरीका बाई लहरे से 150 लीटर और बिल्लीबंद में छोटू उर्फ राजेश्वर बंजारे से 12 लीटर शराब जब्त की गई. अतिरिक्त रुप से 600–700 लीटर कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट की गई. वही रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम लिम्हा में रहने वाले कृष्ण कुमार कोरम के पास से 64 लीटर महुआ शराब जब्त की गई जो अवैध तरीके से निर्माण और बिक्री करते पकड़ा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



