छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, NH 30 में तेज रफ्तार दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर, शादी से लौट रहे 6 लोगों की मौके पर मौत, मची अफरा तफरी
Tragic road accident in Chhattisgarh: Two speeding cars collided on NH 30, killing six people returning from a wedding.
कांकेर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं. अलग-अलग इलाकों लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है. इसी बीच अब नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. आधी रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं, एक मासूम बच्चा और 2 पुरुष शामिल हैं. जबकि 3 अन्य घायल हो गए. यह पूरा मामला नेशनल हाईवे-30 के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंडावी परिवार चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे. जहां से वापसी के दौरान नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य घायल हो गए.
मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है. सभी मृतक एक ही परिवार है. स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिले के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



