रायपुर में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, काली स्कार्पियो में आए तीन युवक कारोबारी को उठाकर ले गए, मचा हड़कंप। 12 घंटे में गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Transporter abducted in broad daylight in Raipur; three men in a black Scorpio abducted the businessman, causing a stir. The case was solved within 12 hours, and three accused were arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मेंरात में अपहरण केस को पुलिस ने एक ही दिन में हल कर लिया है. अपहरण के आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने शुक्रवार रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का अपहरण किया था. बताया जा रहा है कि आरोपियों और कारोबारी के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था.
पुलिस ने ट्रेस की लोकेशन
अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. आरोपियों को यूपी के मिर्जापुर से पकड़ा गया है. अपहरण के बाद आरोपी ट्रांसपोर्टर प्रतीक राय को लेकर उत्तर प्रदेश भागे थे. पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की UP पासिंग स्कॉर्पियो को ट्रेस किया. गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ गई जिसके बाद मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद ली गई.
पैसों को लेकर है विवाद
जिसके बाद यूपी पुलिस ने मिर्जापुर के पास अहरौरा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. शुरुआती जांच में कारोबारी के अपहरण के पीछे वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है.
कैसे हुआ अपहरण का खुलासा
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता खमतराई थाने पहुंचीं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पति घर वापस नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की. इस दौरान एक ब्लैक गाड़ी में कुछ लोग प्रतीक का अपहरण करते हुए दिखाई दिए.
यूपी पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की सर्विलांस शुरू की. लोकेशन ट्रैक करने पर गाड़ी के उत्तर प्रदेश की तरफ जाती दिखाई दी. जिसके बाद रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की लोकल पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. जिसके बाद यूपी पुलिस ने रास्ते की नाकाबंदी और चेकिंग शुरू कर दी गई. इसी दौरान यूपी पुलिस ने कारोबारी की गाड़ी को आते देखा. मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
जांच में सामने आया कि वाहन एवं पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया था. आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था.
12 घंटे के भीतर पुलिस ने जोड़ी पूरी कड़ी
रात करीब 9 बजे खबर मिलने से लेकर करीब 12 घंटे के भीतर थाना खमतराई की टीम द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लोकेशन, टोल संबंधी जानकारी एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की गई.
हिरासत में लिए गए आरोपी
01. अभय सिंह पिता राम सिंह उम्र 28 साल निवासी हनुमंत नगर चौराहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी (उत्तरप्रदेश)
02. बृहस्पत देव सिंह पिता रामबहादुर सिंह उम्र 27 साल निवासी दरियावगंज, थाना सीहोर (उत्तरप्रदेश)
03. आदर्श सिंह पिता संतोष कुमार सिंह उम्र 24 साल निवासी अलावलपुर, पोस्ट अटीहार, जिला प्रतापपुर (उत्तरप्रदेश)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



