ससुराल में प्रताड़ना से तंग पत्नी ने साड़ी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति दीपक गिरफ्तार

Troubled by in-laws, wife hanged herself using a sari; husband Deepak, accused of forcing her to commit suicide, arrested

ससुराल में प्रताड़ना से तंग पत्नी ने साड़ी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति दीपक गिरफ्तार

बलौदाबाजार/कसडोल : पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी ली. इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों, पड़ोसियों से पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक धनेश्वरी ध्रुव पति दीपक ध्रुव उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिटकुली ने खुदकुशी कर ली. इस मामले की जांच तस्दीक पर यह मालुम हुआ कि मृतिका शादी होकर आरोपी दीपक ध्रुव के घर ग्राम बिटकुली आई थी. शादी के बाद आरोपी दीपक ध्रुव द्वारा लगातार शराब पीने के लिए पैसा मांगते हुए गाली-गलौच कर मृतिका से लड़ाई झगड़ा किया जाता था. इस प्रताड़ना और रोजाना की लड़ाई झगड़ा से तंग आकर 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 13:30 बजे मृतिका द्वारा घर के कमरा अंदर खुद की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान मृतिका के माता-पिता, परिजनों एवं ग्राम बिटकुली में पड़ोसियों से डिटेल पूछताछ किया गया. जिसमें पति दीपक ध्रुव द्वारा शराब पीकर लगातार अपनी पत्नी को लड़ाई झगड़ा और गाली-गलौच करना बताया गया. जिससे परेशान होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया.
इस मामले में जुर्म का सबूत पाए जाने से आरोपी दीपक ध्रुव के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 108 बीएनएस का मामला दर्ज कर आरोपी को 16 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
दीपक ध्रुव उम्र 31 साल निवासी ग्राम बिटकुली पुलिस चौकी करहीबाजार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB