शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति को बुलाकर लगाया गले और कमरे में हुई बंद, छप्पर तोड़कर निकाली गई लाश, जांच जारी

Two and a half months after marriage, a newlywed woman hanged herself. She called her husband, strangled him, and locked herself in a room. The body was recovered after breaking the roof. An investigation is underway.

शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति को बुलाकर लगाया गले और कमरे में हुई बंद, छप्पर तोड़कर निकाली गई लाश, जांच जारी

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केपी गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पूटा निवासी मृतका पूजा गिरी उम्र 18 साल की शादी करीब ढाई महीने पहले मुकेश गिरी उम्र 19 साल के साथ हुई थी. रविवार को पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की जानकारी दी. पति के घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया और उसे गले लगाया। लेकिन कुछ देर बाद वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए. उन्होंने छप्पर तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां पूजा साड़ी के फंदे से लटकी मिली. उसे नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी. घटना के समय वह बाहर गया हुआ था और पत्नी के बुलाने पर घर लौटा था.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल मृतका के मायके पक्ष की तरफ़ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है. खुदकुशी की वजह और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर फिलहाल पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t