शादी का झांसा देकर दो युवती से प्रेम संबंध, तीसरी से विवाह की तैयारी में आरोपी रविन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले चौंकाने वाले सबूत

Police arrested Ravindra, who had a love affair with two women under the pretense of marriage, while he was preparing to marry a third woman. Shocking evidence was found on his mobile phone.

शादी का झांसा देकर दो युवती से प्रेम संबंध, तीसरी से विवाह की तैयारी में आरोपी रविन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले चौंकाने वाले सबूत

गौरेला-पेंड्रा : पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर और प्रेम संबंधों के नाम पर धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी रविन्द्र ने एक साथ दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखे. जबकि उसी दौरान वह तीसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा था. युवक के इस कृत्य का पता चलने के बाद पीड़ित युवतियों ने विरोध जताया और शिकायत दर्ज कराई,.जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव निवासी रविन्द्र केवर्थ का संबंध मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की एक युवती और गौरेला की दूसरी युवती से था. आरोपी लंबे समय से दोनों के संपर्क में था और उनसे शादी का वादा करता रहा. इस दौरान उसने दोनों युवतियों के साथ संबंध भी बनाए.
पुलिस ने आरोपी रविन्द्र से जप्त मोबाइल की जांच की तो मोबाइल में कई और युवतियों के साथ की तस्वीर मिली है. जिससे पुलिस को शक है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसा के कई और युवतियों के साथ अवैध संबंध बनाए होगे.
इसी बीच आरोपी रविन्द्र द्वारा तीसरी युवती से शादी की तैयारी की जा रही थी. जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों युवतियों को मिली. विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके बाद मरवाही क्षेत्र की एक युवती ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दैहिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रविन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं आरोपी रविन्द्र ने अन्य युवतियों को भी अपने जाल में तो नहीं फंसाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t