गरियाबंद में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में युवक का सिर फटने से गंभीर घायल, इलाज जारी, नहीं पहुंची 108!

Two high-speed bikes collided head-on in Gariaband, a young man was seriously injured in the road accident due to a head injury, treatment is underway, 108 did not arrive!

गरियाबंद में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में युवक का सिर फटने से गंभीर घायल, इलाज जारी, नहीं पहुंची 108!

गरियाबंद : शहर में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गरियाबंद स्थित उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व कार्यालय के सामने डाक बंगला के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया. हादसे के फौरन बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को फोन कर खबर दी. लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचने की वजह से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार होने की वजह से गरियाबंद में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था. जिससे सड़क पर काफी भीड़ और यातायात का दबाव था. इसी बीच यह हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t