बलात्कार के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागे, कोर्ट में पेशी के बाद फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने किया आदेश जारी

Two rape accused escaped from the police, absconded after appearing in court, two policemen suspended, SSP issued order

बलात्कार के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागे, कोर्ट में पेशी के बाद फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने किया आदेश जारी

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कुनकुरी कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए बलात्कार के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. यह घटना कोर्ट में पेशी के बाद हुई. जब पुलिस दोनों आरोपियों को जेल वापस ले जा रही थी.
सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी पहले से ही एक संवेदनशील मामले में गिरफ्तार थे. कोर्ट में पेशी पूरी होने के बाद उन्होंने मौके की तलाश में भागने की प्लान को अंजाम दे दिया. जैसे ही पुलिसकर्मियों का ध्यान भटका. दोनों आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर कोर्ट परिसर से फरार होने में कामयाबी पा ली.
घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं और जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है. इसके अलावा आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है और आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB