मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने खुलेआम लड़की से की छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त, CCTV फुटेज से मिला सुराग
Two youths on a motorcycle molested a girl in public, two accused arrested, bike seized, clues found from CCTV footage
बिलासपुर/तोरवा : महिला संबंधी मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है. तोरवा पुलिस ने इन आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल वाहन को बरामद कर जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने 27 जुलाई 2025 को मोटरसाइकिल में सवार अज्ञात आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ छेड़खानी करने, कपड़े फाड़ने और गलत तरीके से छूने के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसकी खबर फौरन जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) को दी गई.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल और सी.एस.पी. (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का मुआयना कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश शुरु की गई.
पता तलाश दौरान आरोपियों की पहचान बाबी बंजारे और सिकंदर सोनवानी दोनों निवासी अंबेडकर चौक गतौरा बिलासपुर के रुप में होने आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया. आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद आरोपी बाबी बंजारे के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर CG10 BU 0617 जप्त किया गया है. आरोपी बाबी बंजारे पिता गिरधारी बंजारे उम्र 25 साल 2.सिकंदर सोनवानी पिता सुरेश सोनवानी उम्र 22 साल दोनों निवासी अंबेडकर चौक गतौरा थाना मस्तूरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



