शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से 1 साल तक लगातार शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी अजय को किया गिरफ्तार, बालिका बरामद
Under the pretext of marriage, he had continuous physical relations with a minor girl for 1 year, police arrested the accused Ajay, the girl was recovered
बिलासपुर : सरकंडा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 साल पहले गुम नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी ने बहला फुसलाकर अपहरण किया. इसके बाद आरोपी ने लगातार उसके साथ व्यवहार किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ IPS की धारा 363, 366, 376(2) और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया और बरामद नाबालिग लड़की को परिजनों के हवाले किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई 2024 को नाबालिग लड़की की परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग लड़की कहीं चली गई है. उन्हें आशंका है की बच्ची को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है. तत्कालीन समय पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया. इस रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को जांच में लिया गया. पतासाजी अभियान भी चलाया गया.
इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने बैठक लेकर थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि गुमशुदगी मामले को गंभीरता से लिया जाए. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पतासाजी अभियान को तेज किया. साइबर सेल की मदद से गायब नाबालिग बच्चियों का पता लगाया गया. इसी दौरान 30 जुलाई को जानकारी मिली कि दर्ज मामले की गुम बालिका संदेही अजय कुमार ठाकुर के साथ है.
इस मामले की जानकारी पुलिस कप्तान समेत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. गायब बच्ची और आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया. थाना प्रभारी निलेश पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने धावा बोलकर आरोपी अजय कुमार ठाकुर के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया.
पूछताछ मे बालिका ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी अजय कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत के हुक्म से जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



