वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 मोटर सायकल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाडियां खरीदने वाले भी चढ़े पुलिस के हत्थे
Vehicle theft gang busted, three accused arrested along with 17 motorcycles, those who bought stolen vehicles also arrested by the police
धमतरी : धमतरी जिले और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस कार्यवाही में कुल 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद वाहनों की अनुमानित कुल कीमत तकरीबन 4 लाख रुपये आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2025 को प्रार्थी उत्तम तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने ए.यू. बैंक के सामने अपनी हीरो फैशन प्रो नम्बर CG05 X 8420 मोटर सायकल खड़ी की थी. जो कुछ देर बाद अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई. इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट दिशा-निर्देश पर टीम गठित कर तकनीकी सनुतों और मुखबिर की खबर के आधार पर पतासाजी की गई. एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर पूछताछ में उसने चोरी का जुर्म कबूल किया.
चोरी के मामले के मुख्य आरोपी कश्यप पटेल, निवासी अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव द्वारा पूछताछ में धमतरी सहित अन्य जिलों से मोटर सायकल चोरी करना कबूल किया गया. उसके बयान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुल 17 मोटरसायकलें बरामद की गई. जिनमें ▪️13 – एचएफ डिलक्स, 02 – स्प्लेंडर, 01 – टी.के.एस. स्पोर्ट्स, 01 – पैशन प्रो शामिल हैं.
चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी द्वारा विल्लू कोर्राम और गणेश भारद्वाज को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया.
कहां-कहां से हुई थी मोटर सायकल चोरी
एयू बैंक टिकरापारा पास धमतरी से
श्रीराम हॉस्पिटल के पास
चटर्जी अस्पताल के पास
4 मोटर सायकल अंगारमोती परिसर गंगरेल से बाकी अन्य जिले कांकेर के चारामा बाजार 7 मोटर सायकल और लखनपुरी से 1 कोरर से 2 मोटर सायकल चोरी हुई थी.
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद होने और आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 303(2), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
(01) कश्यप पटेल पिता फागुराम पटेल उम्र 54 साल निवासी - ग्राम अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
(02) विल्लू कोर्राम पिता मनसाय कोर्राम उम्र 29 साल निवासी- ग्राम छींदपारा, थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
(03) गणेश कुमार भारद्वाज पिता स्व गुहाराम भारद्वाज उम्र 57 साल निवासी- ग्राम जरनडीह, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



