आचार्या कोचिंग क्लासेज के शिक्षकों की गुंडागर्दी, महिला और मासूम के सामने युवक की पिटाई, ट्यूटर से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल
Video of Acharya Coaching Classes teachers' hooliganism, beating of a young man in front of a woman and an innocent child, and public assault on a tutor goes viral.
बिलासपुर : न्यायधानी में शिक्षा के मंदिर कोचिंग संस्थान में शिक्षकों की गुंडागर्दी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी चौक के पास आचार्या कोचिंग क्लासेज के शिक्षकों ने एक होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अपने छात्रों से बातचीत कर रहा था. तभी कोचिंग के दो शिक्षक आदिल और सर्वेसवहां पहुंचे और उस पर आरोप लगाने लगे कि वह उनके छात्रों से अपनी ट्यूशन का प्रचार कर रहा है. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया. लेकिन शिक्षकों ने ट्यूटर को धमकाते हुए कहा कि वह अब दोबारा उस इलाके में दिखाई न दे.
सूत्रों के मुताबिक आरोपी शिक्षकों की पहचान आदिल और सर्वेश के रुप में हुई है. पीड़ित युवक ने तारबहार थाने में दबंग शिक्षकों के खिलाफ शिकायत के बाद मामला भी दर्ज करवाया था. जिसकी खबर मिलते ही दोनों ने ट्यूटर की पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और पुलिस को खबर दी. तारबहार थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरु भी कर दी थी. लेकिन सरेराह मार खाने वाले शिकायतकर्ता ने आपस में समझौता कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे मामले में सोशल मीडिया के जरिए आचार्य कोचिंग के खिलाफ दुष्प्रचार करने और मीडिया और कानून से मदद की मांग करने वाले शिकायतकर्ता ने दबंग शिक्षकों से समझौता कर लिया है और पुलिस से कार्यवाही नहीं करने को कहा है. जिसके बाद शिकायकर्ता के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे है कि महिला और बच्चों के सामने बीच सड़क पर मार खाने वाले फरियादी ने आखिर क्यों समझौता किया? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शिकायकर्ता पर समझौता करने के लिए दबाव था या और कोई वजह?
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. उनका कहना है कि शिक्षक, जो समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रतीक माने जाते हैं. अगर खुद इस तरह का व्यवहार करेंगे. तो यह पूरे शिक्षा जगत की छवि को धूमिल करता है. लोगों का यह भी कहना है कि प्रतिस्पर्धा शिक्षा की गुणवत्ता में होनी चाहिए. न कि सड़कों पर हाथापाई में
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



