चोरी का वीडियो पड़ा भारी, बदले की आग में चौकीदार को स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Video of theft proves costly: Driven by a thirst for revenge, the accused rammed a Scorpio into a watchman and then beat him to death with sticks and rods; three accused arrested.
बिलासपुर/रतनपुर।नवागांव : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रुप ले लिया. मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में नरेश यादव की मौत हो गई. जबकि उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिव नरेश यादव और श्याम सिंह बाइक नम्बर CG10 EF 7425 से जा रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन नम्बर CG12 R 1197 से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. बाइक से गिरने के बाद दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. नरेश यादव जान बचाने के लिए पास के खेत की तरफ़ भागा. लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक नरेश यादव और गोलू धीवर दोनों के बीच कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान मोबाइल तोड़ने की शिकायत भी सामने आई थी. जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. हालांकि पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई और शनिवार रात यह विवाद हत्या तक पहुंच गया.
वारदात के बाद नवागांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है. खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने कान्हा धीवर उर्फ गोलू , अनिश धीवर उर्फ छोटू और शुभम प्रधान उर्फ शोभू, सभी निवासी नवागांव गिरजाबंद, थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी
कान्हा धीवर उर्फ गोलू उम्र 34 साल
अनिश धीवर उर्फ छोटू उम्र 22 साल
शुभम प्रधान उर्फ शोभू उम्र 21 साल
तीनों आरोपी नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



