देवभोग में नशेड़ियों से परेशान ग्रामीण हुए लामबंद, 1 जुलाई से वार्डवासी शराब दुकान हटाने करेंगे प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Villagers troubled by drunkards in Devbhog got united, ward residents will protest to remove liquor shop from July 1, memorandum submitted to SDM
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग में दो साल से किए जा रहे लिखित आवेदन निवेदन के बावजूद सोनामूंदी की देशी अंग्रेजी शराब दुकान नहीं हटी. अब वार्ड वासियों ने भी कमर कास ली है. 1 जुलाई से दुकान के सामने वार्डवासी प्रदर्शन करेंगे.
सोनामुंदी देशी अंग्रेजी शराब दुकान हटवाने अब वार्डवासी अब आर पार की लड़ाई लड़ने तैयार हैं. थाना प्रभारी और एसडीएम को सोनामुंदी वार्डवासियों ने ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया कि वे पिछले कई महीने से शासन प्रशाशन को दुकान हटाने ज्ञापन सौंप चुके हैं.
ज्ञापन में बताया कि दुकान से वार्ड और पास में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर का परिवेश दूषित हो रहा है. बेतरतीब शराब सेवन के बाद फैलाए जा रहे प्लास्टिक से खेत खार प्रदूषित हो रहा है. दुकान स्थित मार्ग मर आवाजाही करने वाले भी परेशान हो रहे हैं. तंग आकर अब वार्ड वासियों ने कहा कि दुकान नहीं हटाई गई तो 1 जुलाई से दुकान के समाने महिला स्कूली छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे.
प्रशासन ने दुकान हटाने के लिए स्थल चयन की प्रकिया 6 महीने पहले पूरी कर लिया था. स्थल का टेंडर भी जारी किया था. लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. अब लगातार ग्रामीणों के मांग के बाद नगर पंचायत परिषद ने भी दुकान हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. फिर भी आबकारी विभाग स्थल परिवर्तन करने कोई कार्यवाही शुरु नहीं किया है.
इस मामले में देवभोग एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने कहा कि स्थल चयन किया जा चुका है. लगातार हो रही मांग को जिला प्रशाशन को अवगत कराया जा रहा है. जैसे ही निर्देश मिलेंगे जरुरी कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



