पत्नी-बेटे ने डंडे से पीटा, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, हत्या की साजिश को छिपाने फंदे पर लटकाया शव, नशे से परेशान होकर ली जान, दोनों गिरफ्तार
Wife and son beat him with a stick, strangled him to death, hanged him to conceal the murder plot, took his own life due to drug addiction, both arrested
कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कटकोना कालरी में पदस्थ कर्मचारी बसंत लाल का शव 26 फरवरी को उसके घर में फांसी पर झूलता मिला था. शुरुआत में मामला खुदकुशी का लगा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी. इस मामले की जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है. यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मां और बेटा उसकी शराब पीने की आदत से परेशान थे. इसलिए दोनों ने मिलकर बसंत लाल की पहले डंडों से पिटाई कर दी और डंडे से गला दबा दिया। इसके बाद दोनों ने कत्ल की वारदात को खुदकुशी बताने के लिए उसके शव को घर के पीछे आंगन में फांसी पर लटका दिया.
कटकोना कालरी में काम करने वाले बसंत लाल उम्र 59 साल का शव 26 फरवरी की सुबह उनके माइनस कॉलोनी स्थित घर में फांसी पर लटका मिला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. जांच के दौरान शव पर चोट के निशान भी मिले थे. बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि बसंत लाल शराब पीने का आदी था. वह एक महीने से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और अपनी पत्नी और बच्चों को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था. इसी वजह से परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे.
पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला कि बसंत की पत्नी शालू और बेटे जितेंद्र ने परेशान होकर बसंत लाल की हत्या की साजिश रची. 25 फरवरी की रात दोनों ने मिलकर बसंत लाल की पहले डंडों से पिटाई कर दी. इसके बाद डंडे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
कत्ल के बाद साजिश को छिपाने के लिए मां और बेटे ने शव को घर के पीछे आंगन में फांसी के फंदे से लटका दिया। ताकि मामला खुदकुशी का मामला लगे.
घटना की खबर खुद मृतक के बेटे जितेंद्र ने थाने में दी थी. बसंत लाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. एक बेटा सिकंदर डबरीपारा में रहता है. और उस समय घर में नहीं था. घर में उसकी एक बेटी रीना थी. जिसने सुबह शव देखा. लेकिन उसे हत्या की जानकारी नहीं थी. इस मामले में पुलिस ने शालू उम्र 58 साल और जितेंद्र प्रसाद उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



