बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, मनाने पहुंचे पति ने इंकार करने पर प्रेमी के घर के सामने की आत्महत्या, गांव में शोक और चर्चा का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Wife eloped with boyfriend, husband tried to persuade her, but when she refused, she committed suicide in front of her lover's house, causing mourning and discussion in the village, police engaged in investigation.

बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, मनाने पहुंचे पति ने इंकार करने पर प्रेमी के घर के सामने की आत्महत्या, गांव में शोक और चर्चा का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक पति ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी परमानंद यादव उम्र 42 साल की पत्नी कुछ दिन पहले अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद परमानंद लगातार तीन दिनों से अपनी पत्नी को समझाने और वापस घर लाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वह वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई.
परिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के बीच परमानंद यादव रविवार को अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा. वहां पहुंचकर उसने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं बनने पर उसने एक गंभीर कदम उठा लिया. परमानंद ने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. स्थानीय लोगों ने जब शव को फंदे पर लटका देखा तो इसकी खबर फौरन पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक की पत्नी घर से भागकर चौरेल गांव में रह रही थी. जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था. इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया. अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभी सभी तथ्यों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं. यह मामला एक बार फिर पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों को उजागर करता है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि किसी भी हालत में आत्महत्या जैसे कदम न उठाएं और जरूरत पड़ने पर प्रशासन या परामर्श सेवाओं की मदद लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t