अभनपुर के सिवनी कला में ग्रेडर मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग, ठाणे के सामने हंगामा, गांव में तनाव का माहौल
Woman crushed to death under a grader machine in Sivni Kala, Kurud; villagers outraged; questions raised regarding the driver's negligence and the construction agency's working methods.
अभनपुर/सिवनी कला : सड़क निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. कुरुद विकासखंड के ग्राम सिवनी कला में हुए दर्दनाक हादसे में ग्रेडर मशीन से महिला की मौत हो गई. देवकी बाई साहू उम्र 52 साल सड़क निर्माण में लगी भारी मशीन की चपेट में आ गईं. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने संबंधित ग्रेडर वाहन में आग लगा दी. वहीं ग्रामीणों में निर्माण एजेंसी और मशीन चालक के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है.
ग्रेडर मशीन से महिला की मौत, सिवनी कला में सड़क निर्माण कार्य बना काल
मिली जानकारी के मुताबिक देवकी बाई साहू अपने घर के पास मौजूद थीं. इसी दौरान शिरोमणि माथुर कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लगी ग्रेडर मशीन को पीछे किया जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि मशीन चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती। जिसके चलते महिला उसकी चपेट में आ गईं. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए. और ग्रेडर वाहन में आग लगा दी. .
इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ठेकेदार के कहने पर गांव के एक-दो लोगों को थाने में बैठा लिया है. जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. इसके बाद बड़ी तादाद में लोग अभनपुर थाने पहुंच गए और वहां भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. थाने के बाहर हंगामे की हालात बन गए और लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठेकेदार और वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं होंगे.
अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. ताकि हालात को काबू में रखा जा सके. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है.
ग्रेडर मशीन से महिला की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था और ठेकेदार की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा था. लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर चेतावनी संकेत, सुरक्षा घेरा और मशीन संचालन के दौरान गाइड या सिग्नलमैन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही थीं. ग्रेडर मशीन से महिला की मौत के बाद अब निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को निजी वाहन से सिविल अस्पताल कुरुद पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. हादसे की खबर मिलते ही कुरुद पुलिस ने मर्ग कायम कर दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था. और मृतक महिला के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
बड़ा सवाल
आखिर आबादी वाले क्षेत्रों में बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के भारी मशीनों का संचालन क्यों किया जा रहा है? क्या ग्रेडर मशीन से महिला की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



