महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण, आरोपी चन्द्रभान गिरफ्तार

Woman rendered unconscious by giving her cold drink, raped and physically abused with threat of making video viral, accused Chandrabhan arrested

महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण, आरोपी चन्द्रभान गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिला के छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी को थाना छाल में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से जनवरी 2025 से मायके में रह रही है. अप्रैल महिना में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए छाल के चन्द्रभान यादव के जरिए मिट्टी गिरवाई थी. तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरु हो गया.
6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके काम से छुट्टी के दिन शाम को उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया. जिसे पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी. घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.
इस रिपोर्ट पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. पीड़िता का बयान  दर्ज कर मेडिकल चेकअप कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव पिता दुर्ग विजय यादव, निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम ISC साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास थाना छाल क्षेत्र को गिरफ्तार किया. आरोपी की मेडिकल जांच एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB