भाजपा के एक साल पूरे होने के दरमियान असुरक्षित रहीं प्रदेश की महिलाएं -रिंकी पांडेय, जय बूढ़ी माँ गाड़ा महासभा ने शिक्षा को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
Women of the state remained unsafe during the completion of one year of BJP - Rinki Pandey, Jai Budhi Maa Gada Mahasabha launched awareness campaign on education
महिलाएं बोलीं एक साल में ही अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ -श्रुति शुक्ला
प्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा एक साल में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया.
भाजपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित रही है. यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है. विष्णुदेव साय सरकार के एक साल के कार्यकाल में लूट, डकैती, हत्या और महिलाओं से अनाचार के मामले बढ़े हैं. शासन इन अपराधों में शिकंजा कसने कार्रवाई नहीं कर रही है. कार्रवाई के नाम सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने कहा माताएं बहनें खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. क्या यही विष्णु का सुशासन है. महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को ठगा जा रहा है. जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा उनकी वृद्धा पेंशन में कटौती कर दी गई है.
जिला अध्यक्ष राम छत्री चंद्रवंशी ने कहा जल्द सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राम छत्री चंद्रवंशी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया.
इस प्रदर्शन में भागवत साहू, रमेश डाकलिया, महापौर हेमा देशमुख, छन्नी साहू, सूर्यकांत जैन, माया शर्मा, शारदा तिवारी, रोशनी सिन्हा, संध्या साहू, चंद्रिका वर्मा, अंजली घावड़े, सुलोचना मारकंडे, प्रज्ञा गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, चंद्रकला देवांगन, कुसुम दुबे, खैरून निशा, फरहा खान, दुर्गा देवांगन, शकुन यादव, झम्मन देवांगन, हेमिन ढीमर, रानी केवट, अनिता पाल, ललिता साहू, कमला वर्मा, ईश्वरी आदि मौजूद थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भाजपा के एक साल पूरे होने के दरमियान असुरक्षित रहीं प्रदेश की महिलाएं -रिंकी पांडेय
रायपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक महिलाओं पर अत्यचार जैसे घटित मामलों को देखकर यह कहा जा सकता है कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हैं.
कांग्रेस प्रवक़्ता ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही रोजाना प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी तक में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं. रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया. बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी रही.
महिलाएं खुले में बाहर निकलने में डर रही हैं. बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार इन घटनाओं को छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है. अब तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 से ज्यादा अपराध हुए हैं और 600 से ज्यादा बलात्कार की घटना हुई है.
भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी. बिना एफ आईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया. जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफ आईआर होना चाहिए. उसके बाद जांच होनी चाहिए. भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है कुछ गलत हुआ है. उसके बाद एसपी मामले को नकारते हैं. इस मामले में मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया? सरकार के संज्ञान में बात आई, क्या कार्रवाई की गई? एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया. पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी. मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट को लिखा गया. इसी तरह कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी. बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी तक पर मौन रहे. इस मामले में कांग्रेस ने फैसला लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे. आंदोलन करेंगे. सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूर करेंगे.
हाल ही में छत्तीसगढ़ के सरगुजा के तिरकेला गांव की घटना ने भाजपा के विकास की पोल खोल के रख दी है. डबल इंजन सरकार के विकास के नारे को बेनकाब कर दिया जब एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए उसके परिजनों को कई किलोमीटर तक कांवर का सहारा लेना पड़ा. ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना भाजपा के विकास के दावों की सच्चाई को उजागर करती है.
यह दिखाती है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा है ही नहीं. गांव में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए मरीज को कांवर में ले जाया गया. ये घटना बताती है कि भाजपा के विकास के दावे कागजो, विज्ञापनों तक सीमित है. होर्डिंग तक सीमित है और जमीनी हकीकत कुछ और है.
इसी तरह की एक और घटना कोरबा जिले में हुई जहां छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आदिवासी पहाड़ी महिला के नवजात शिशु की मौत हो गई. अजगर बहाड़ स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने की वजह से उसे 102 महतारी एक्सप्रेस में मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था. रास्ते मे बच्चे का जन्म हुआ और 1 घंटे में ही नवजात की मौत हो गई. जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस में न तो ऑक्सीजन की सुविधा थी न ही ई एफ डी कर्मचारी गाड़ी में था.
कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने कहा कि इस तरह भाजपा के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के दावे खोखले दावे हैं. और बेहतर हो कि विकास का झुनझुना बजाकर सूबे की विष्णुदेव सरकार जनता को गुमराह करना छोड़े और खोखले दावों से अपनी पीठ को थपथपाना भी बंद करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
शिक्षा को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
रायपुर : 'शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो'* पढ़ो लिखो अपने मां बाप का नाम और समाज का नाम रोशन करो इस विषय को लेकर लगातार जय बूढ़ी माँ गाड़ा महासभा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र सुभाष नगर शहीद स्मारक स्कूल में बच्चों को कॉपी पैन किट वितरण का कार्यक्रम किया गया.
15 दिसंबर 2024 दिन रविवार को इस कार्यक्रम के अध्यक्षता महेंद्र कुलदीप प्रदेश अध्यक्ष शंकर तांडी प्रदेश महासचिव संजय सोनी युवा प्रदेश अध्यक्ष वैष्णो भादरिया (गुड्डू) जिला अध्यक्ष राधे नायक युवा जिला अध्यक्ष जीतू सागर मीडिया प्रभारी श्याम सिक्का समाज सेवा सागर तांडी संतोष चंदा थापा पीलू कुलदीप मनीष निहाल सदाराम बेराह प्रीतम बाघ प्रमोद साथी समस्त पदाधिकारी गण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



