चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां?सोने की 5 आदतें हो सकती हैं वजह...

Tips To Prevent Wrinkles While Sleep : चेहरे पर रिंकल तब आते हैं जब स्किन कोलेजन प्रोडक्‍शन कम कर देता है और इसकी वजह से धीरे धीरे लचीलापन गायब होने लगता है.  इनकी वजह से स्किन का वॉल्‍युम भी घटने लगता है

चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां?सोने की 5 आदतें हो सकती हैं वजह...

Tips To Prevent Wrinkles While Sleep : चेहरे पर रिंकल तब आते हैं जब स्किन कोलेजन प्रोडक्‍शन कम कर देता है और इसकी वजह से धीरे धीरे लचीलापन गायब होने लगता है.  इनकी वजह से स्किन का वॉल्‍युम भी घटने लगता है और धीरे धीरे कोलेजन ब्रेकडाउन होना शुरू हो जाता है. जिसकी वजह से चेहरे पर लाइन्‍स नजर आने लगती हैं. इसकी कई अन्‍य वजहें भी हो सकती हैं.

आमतौर पर हम यह जानते हैं कि सूरज की रोशनी हमारी स्किन को डैमेज करती हैं, लेकिन अगर तमाम केयर के बावजूद  आपके चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो इसकी वजह अपने सोने के स्‍टाइल और पैटर्न भी हो सकता है. यहां हम बता रहे हैं कि आप अपने सोने के तरीकों में क्‍या बदलाव लाकर चेहरे को रिंकल्‍स से बचा सकते हैं.

सोते वक्‍त इन आदतों को बदलकर झुर्रियों को होने से रोकें

पीठ के बल न सोएं

हेल्‍थ डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, जब आप पेट के बल या करबट बदलकर लंबे समय तक सोते हैं तो इसकी वजह से फेस पर लगातार प्रेशर पड़ता है और चेहरे पर अनवांटेड स्‍लीप लाइन आने लगते हैं.

लें सिल्‍क या साटन पिल्‍लो कवर

अगर आप सोते वक्‍त अपने तकिए में सिल्‍क या साटन जैसे फैब्रिक्‍स का कवर लगाकर सोऐंगे तो ये स्किन क्रीसिंग की समस्‍या कम होगी और यह स्किन की नमी को भी बैलेंस रखने में मदद करेगा.

हाइड्रेटिंग लोशन का इस्‍तेमाल

रात के वक्‍त सोने से पहले आप विटामिन ए, रेटिनल, हयालूरोनिक एसिड जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले हाइड्रेटिंग लोशन या नाइट क्रीम को जरूर स्किन पर लगाएं. इस तरह स्किन रात के वक्‍त नमी से भरपूर रहेगी और स्किन पर क्रीज नहीं बनेगा.

बेडरूम को बनाएं कोजी

रात के वक्‍त सोते समय अपने बेड रूम का लाइट ऑफ रखें, कमरे में अंधेरा रखें, अच्‍छे बेड का इस्‍तेमाल करें और कमरे का तापमान कंफर्टेबल और ठंडा रखें. इस तरह आप रातभर अच्‍छी क्‍वालिटी की नींद ले पाएंगे और स्किन हील कर पाएगी.

ह्यूमिडिफायर का करें इस्‍तेमाल

आप रात के वक्‍त अपने कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्‍तेमाल करें. इसके इस्‍तेमाल से कमरे में नमी रहती है और स्किन ड्राइनेस से बची रहती है. इसके अलावा दिनभर पानी पीना भी बहुत जरूरी है.(एजेंसी)