10 हजार बिल देखकर भड़की युवती, नशे में धुत लड़की ने बार में मचाया भारी बवाल, महिला कर्मचारी को पीटा, वॉशरूम का शीशा तोड़ा, बिना पेमेंट किए फरार

Young woman enraged upon seeing a ₹10,000 bill; heavily intoxicated, she created a massive ruckus at the bar, assaulted a female staff member, smashed a washroom mirror, and fled without paying.

10 हजार बिल देखकर भड़की युवती, नशे में धुत लड़की ने बार में मचाया भारी बवाल, महिला कर्मचारी को पीटा, वॉशरूम का शीशा तोड़ा, बिना पेमेंट किए फरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर हंगामा किया. 10 हजार रुपए का बिल मांगने पर उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की. कर्मचारी के बाल भी खींचे. जिससे उसके सिर पर चोट भी आई. इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिया. पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह नहीं मानी और बिना बिल चुकाए कार से भाग गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवती मारपीट करते नजर आ रही हैं. पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान उम्र 27 साल टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हैंवन्स पार्क होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं. शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची.
वह टेबल नंबर 26 पर बैठी. उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया. बिल बनने पर अंजना ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया. युवती ने बिल की रकम पर आपत्ति जताई और अकेले के खाने-पीने का बिल मांगा. इसके बाद 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया.
बिल देने टालमटोल, मांगने पर किया बवाल
आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल चुकाने में टालमटोल करने लगी. अंजना ने जब दोबारा बिल मांगा तो वह चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी. रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़ लिया और मारपीट की. इससे अंजना के सिर में चोट आई. इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिया.
पुलिस पहुंची, तो बिना बिल दिए भागी युवती
क्लब में हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान युवती को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं मानी. आरोप है कि वह धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई. हालांकि इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?