युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, रायपुर की होटल में फंदे पर लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Youth commits suicide by hanging, body found hanging in Raipur hotel, sensation spread in the area, police engaged in investigation
रायपुर : राजधानी के आजाद चौक थाना इलाके में स्थित हरदेव होटल में कमरा नंबर 203 में रायगढ़ निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक द्वारा रुम ना खोले जाने पर डायल 112 के जवानों को बुलाया गया. जिनके द्वारा दरवाजा खोलकर देखा गया जिसमें युवक का शव फंदे से लटक रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा करने के बाद शव को चीरघर भिजवा दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नावापारा अ निवासी शिवाशीष प्रधान 24 जो कि MERITOR PHARMACEUTICALS कंपनी में एमआर का काम करता था. रोजाना की तरह शिवाशीष 18 मार्च की सुबह 9 बजे अपने गांव से काम पर जाने के निकला था और देर रात तक घर नही लौटा. रात भर परिजन शिवाशीष की आसपास के अलावा रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बावजूद उसके नही मिलने पर उन्होंने अगले दिन पुसौर थाने में युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी.
शिवाशीष के पतासाजी के दौरान परिजनों को पता चला कि उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर दिखा जहां पहुंचकर उन्होंने काफी खोजबीन की. लेकिन वहां भी उसका कहीं पता नही चला. इस बीच कल रात 12 बजे शिवाशीष के परिजनों को खबर मिली कि रायपुर के आजाद चैक थाना क्षेत्र में स्थित होटल श्री हरदेव के कमरा बुक रुम नंबर 203 में शिवाशीष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद परिजन सुबह रायपुर पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर रायगढ़ के लिये रवाना हो गए.
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि युवक ने कर्ज के चलते आत्मघाती कदम उठाया है. कमरे में मिले बैग से लोन के दस्तावेज सहित कई अन्य फाइलें बरामद की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



