महिला पंच की चाचा-भतीजे ने की बेरहमी से पिटाई!, जेठ ने की सारी हदें पार, वीडियो जमकर वायरल, आरोपी रतिराम भतीजा आनंद दोनों गिरफ्तार
Daughter-in-law was humiliated for protesting against the demolition of the house, brother-in-law crossed all limits, video went viral, accused Ratiram and nephew Anand both arrested
बिलासपुर : मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींच दी. जिसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई करने लगा. इस दौरान आरोपी जेठ मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है. हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है. चाचा भतीजे पर लगे गंभीर आरोप की शिकायत के बाद भी थाने मे आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओ के तहत मामला दर्ज होने से नाराज महिला पंच और परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह से न्याय की गुहार लगाई है. शिकायत पत्र मे पीड़ितों ने इंसाफ नही मिलने परिवार सहित आत्महत्या करने के लिए अपने आपको लाचार बताया. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं. घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है. दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है.
18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा. उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा. महिला ने मकान छोड़ने से इंकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही. सुबह जब पीड़िता अपने घर मे काम कर रही थी. उसी दौरान आरोपी चाचा भतीजे ने उस पर टंगीया हाथ मे लेकर जमकर मारपीट की.
इस दौरान रतिराम गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर छप्पर के ऊपर चढ़कर मकान में तोड़फोड़ शुरु कर दी. महिला भी उसे रोकने के लिए छप्पर के ऊपर चढ़ गई. तब रतिराम ने डंडे से बहू पर हमला शुरु कर दिया। इस दौरान उसकी साड़ी खींच दिया और डंडे से जमकर पिटाई करने लगा.
इस मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इन वीडियो मे आरोपियों की एक महिला के साथ की गई क्रूरता भी साफ दिखाई दे रही है. एक महिला के घर मे घुस कर बेदर्दी से निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई की शिकायत पर थाने से अबशब्द का इस्तेमाल करते हुए थाने से भगाने का गंभीर आरोप महिला पंच ने रतनपुर पुलिस पर लगाए है.
वही इन आरोपो पर थाना प्रभारी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट गंभीर नही है इसलिए गंभीर मामला नही बनता है. साथ ही थाना प्रभारी का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है. इसलिए भी अपराध गभीर नही है.
जानकारों का भी मानना है की एक चुने हुए महिला पंच के साथ हुई इस दरिदंगी के वीडियो सामने आने के बाद भी इतने महिला सम्बन्धित गभीर मामले मे थाना ने घोर लापरवाही बरती है. और ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए,
इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी रतिराम और उसके भतीजे के खिलाफ जुर्म दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



