पुराने बस डिपो में पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय छात्र की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, FSL टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस की हिरासत में तीन आरोपी, जांच जारी

16-year-old student murdered by having his head crushed with a stone at the old bus depot; incident sparks panic in the area; FSL team collects evidence; three accused in police custody; investigation underway.

पुराने बस डिपो में पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय छात्र की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, FSL टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस की हिरासत में तीन आरोपी, जांच जारी

रायगढ़ : शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में हत्या से सनसनी फैल गई. जहां एक छात्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कक्षा 10वीं का छात्र धनुर्जय चौहान उम्र 16 साल मैदान क्षेत्र में रहता था. रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगवार सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. धनुर्जय चौहान की सिर कुचलकर हत्या की गई. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे नशे के बाद हुए विवाद की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुराना बस डिपो परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े के लिए बदनाम रहा है.
पुलिस को शक है कि नशे के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. जिसके बाद छात्र पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात में दो से तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हत्या की असल वजह और आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
मर्डर की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर हत्या से जुड़े सबूत जुटाए. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में शामिल आरोपियों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है. मले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?