तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मासूम भाइयों की मौत, पिता गंभीर, वाहन छोड़कर दो आरोपी फरार, गांव में पसरा मातम
A speeding car rammed violently into a motorcycle; two young brothers died in the accident and their father was critically injured. Two accused fled the scene, abandoning the vehicle, while the village is plunged into mourning.
बालोद : डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए.
परसुली गांव के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक परसुली निवासी पवन सोनकर रविवार रात अपने 3 साल के बेटे हिमांशु सोनकर और 12 साल के भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक नम्बर CG 24 S 1107 से निकले थे. इसी दौरान डौंडीलोहारा की तरफ से देवरी की तरफ जा रही कार नम्बर CG 08 AT 360 ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड में जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दो मासूमों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने फौरन घायलों को संभाला और पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. डायल-112 और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया. राजनांदगांव में इलाज के दौरान 3 साल के हिमांशु सोनकर और 12 साल के नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई. वहीं पवन सोनकर का नाजुक हालत में इलाज जरी है.
गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
दो मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परसुली गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम पसर गया. हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. देवरी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस कार के नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की तलाश कर रही है. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है और कार के रॉन्ग साइड में आने और तेज रफ्तार सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



