NH-130 पर सुबह बड़ा हादसा, सरिया लोड खड़े ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन, 4 घंटे तक हाईवे रहा जाम, एक ड्राइवर घायल. हादसे में तीनों गाड़ी क्षतिग्रस्त

Major accident on NH-130 this morning: two heavy vehicles collided with a stationary trailer loaded with iron rods; the highway remained blocked for four hours, and one driver was injured. All three vehicles were damaged in the accident.

NH-130 पर सुबह बड़ा हादसा, सरिया लोड खड़े ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन, 4 घंटे तक हाईवे रहा जाम, एक ड्राइवर घायल. हादसे में तीनों गाड़ी क्षतिग्रस्त

कोरबा : कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे के कुछ देर बाद एक तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा टकराया. हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक सरिया लोड ट्रेलर सड़क किनारे ब्रेकडाउन होने की वजह से खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी. कुछ देर बाद पीछे से आया एक और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसा. हादसे में एक ट्रेलर चालक को चोट आई है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम की हालत बनी रही. इस दौरान चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें फंसी रहीं. कई बसों में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा.
हादसे की खबर मिलते ही जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त और खराब वाहनों को सड़क से हटवाया. वाहनों को हटाने के बाद हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे की देखरेख करने वाली एजेंसी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए. सड़क किनारे खड़े वाहनों के लिए साइन बोर्ड, इंडिकेटर और नियमित पेट्रोलिंग जरूरी है. ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईवे पर खराब वाहनों की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं. इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?