नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा, प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षकों ने पहुंचाया अस्पताल, सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

A Class 12 student arrived at school after taking sleeping pills; she fell ill during the morning assembly and was rushed to the hospital by teachers, causing a stir at the government school; the reason remains unknown.

नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा, प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षकों ने पहुंचाया अस्पताल, सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में सीपत क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया. जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह असहज हो गई. छात्रा की हालत देखकर स्कूल के शिक्षक और सहपाठी उसे फौरन कमरे में ले गए. कुछ देर बाद होश आने पर शिक्षिकाओं ने उससे पूछताछ की. तब मामले का खुलासा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में पदस्थ व्याख्याता ने कहा कि बुधवार सुबह प्रार्थना के समय सभी विद्यार्थी स्कूल परिसर में मौजूद थे. इसी दौरान छात्रा को अचानक चक्कर आने लगा. शिक्षकों और सहपाठियों ने उसे संभालकर कमरे में बैठाया। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर शिक्षिकाओं ने छात्रा से पूछताछ की.
छात्रा ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खाई हैं. उसके बैग की जांच करने पर गोलियों का रैपर भी मिला. पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि वह पहले भी नींद की गोलियां खा चुकी है. इस बार उसने पहले मुकाबले ज्यादा तादाद में गोलियां लेने की बात कही.
यह जानकारी सामने आते ही स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया. फौरन छात्रा के परिजनों को खबर दी गई और वाहन की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया. कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
छात्रा ने नींद की गोली क्यों खाई है. ये फिलहाल साफ नहीं हुआ है. डिप्रेशन या किसी विवाद की वजह से नींद की गोली खाने की आशंका जताई जा रही है. छात्रा की हालत स्थिर है. घटना के कारणों को लेकर परिजन और स्कूल प्रबंधन स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?