खेत बेचने के पैसे चोरी की फर्जी रिपोर्ट, चंद घंटों के भीतर खुलासा, देनदारों से बचने के लिए खुद रची साजिश, पुलिस ने बरामद की छत पर छिपाई पूरी रकम
A fake report of farm money stolen was uncovered within hours. A plot was hatched to escape debtors. Police recovered the entire amount hidden on the roof.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज चंद घंटों के भीतर दो लाख इक्कीस हजार रुपये की कथित चोरी के मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने खुद ही चोरी की कहानी गढ़ी थी. ग्रामीण की बात सुनकर पुलिस और परिजन दंग रहे गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने देनदारों से बचने के लिए यह साजिश रची थी.
मिली जानकारी के मुताबिक बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर की अलमारी से अज्ञात चोरों ने 2 लाख 21 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं. नरेश के मुताबिक रात में वह आंगन में सो रहा था. तब चोर रात अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिर्रा पुलिस ने फौरन जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूछताछ के दौरान आवेदक के बयान में विरोधाभास सामने आया. जिस पर पुलिस ने कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की.
पूछताछ में नरेश भारद्वाज टूट गया और सच्चाई सामने आ गई. उसने बताया कि उसने गांव के लोगों से उधार लिया था और कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद ही झूठी चोरी की कहानी रची. आरोपी ने खुद ही अलमारी में तोड़फोड़ की और उसे घर से दूर फेंक दिया. ताकि मामला वास्तविक चोरी जैसा लगे. इसके बाद पूरी रकम घर की छत पर छिपा दी थी.
पुलिस ने छुपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली और गवाहों के सामने उसे सुपुर्द किया. इस तरह जांजगीर पुलिस ने झूठी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



