रायपुर में आधी रात बमबारी, पुरानी रंजिश में महिला के घर पर नकाबपोशों ने फेंका बम, आरोपियों में लड़कियां भी शामिल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A midnight bombing in Raipur, masked men hurled bombs at a woman's home due to an old rivalry, including girls among the accused, sparking panic and police investigating.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीर सावरकर नगर, हीरापुर में रहने वाली रिंकू तिवारी के घर पर बमबारी कर हमला किया गया. आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सोनू पटेल और उसके साथियों ने घर पर बम फेंकने के साथ बाहर चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की. खास बात यह रही कि गैंग में कई नकाबपोश युवतियों की भी मौजूदगी बताई गई है.
पुरानी रंजिश से उपजा तनाव
रिंकू तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे शुभम तिवारी और आरोपी सोनू पटेल के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. करीब छह महीने पहले शुभम तिवारी पर सोनू पटेल की नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. जिसके चलते वह जेल भी गया था. वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है. इसी विवाद की वजह से दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था. जो अब हिंसक रूप लेने लगा है.
आधी रात का हमला और फैली दहशत
रिंकू तिवारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे सोनू पटेल अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और अचानक बम फेंककर हमला कर दिया. रात करीब 12 बजे धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई. हमले के बाद आरोपी और उसके साथी घर के बाहर चाकू लहराते हुए धमकाने लगे. जिससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों में कुछ नकाबपोश लड़कियां भी शामिल थीं. जो मौके से तेजी से भाग निकलीं. हालांकि खुश किस्मती रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.
FIR दर्ज, पुलिस की जांच जारी
घटना की खबर मिलने के बाद कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रिंकू तिवारी की शिकायत पर सोनू पटेल और उसके साथियों के खिलाफ बमबारी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मौके से सबूत इकठ्ठा किए हैं और अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है. ताकि हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके.
यहां बता दें कि इस महीने के शुरूआत में बीरगांव के वार्ड 13 में भी ठेकेदार विनय देवांगन अपने जीजा महापौर नंदलाल देवांगन को बम से उड़ाने के लिए मितानिन के घर तीन कम क्षमता के बम और बनाने की सामग्री रख छोड़ा था. जो गिरफ्तारी के बाद जेल में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



