ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, राष्ट्रपति के 4 दत्तक पुत्रों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर ईंट लोड ट्राली छोड़कर फरार, इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल

A tractor and a motorcycle collided violently, resulting in the tragic death of the President's four adopted sons. The driver fled, abandoning a brick-laden trolley. An atmosphere of tension and anger gripped the area.

ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, राष्ट्रपति के 4 दत्तक पुत्रों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर ईंट लोड ट्राली छोड़कर फरार, इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में उस समय सनसनी फैल गई. जब एक ही परिवार के चार आदिवासी चचेरे भाई, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र थे. बाइक और ईंट लोड ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में मारे गए. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक न सिर्फ रुका नहीं, बल्कि घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर ट्राली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर समेत फरार हो गया. बता दें कि पंडो जनजाति के लोगों की आबादी काफी कम है. इस संरक्षित जनजाति में गिना जाता है. यह मामला सनावल थाना क्षेत्र के पीपरपान गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम चार आदिवासी युवक राकेश पंडो उम्र 17 साल, रमेश पंडो उम्र 19 साल, पंडो उम्र 19 साल और मनोज पंडो उम्र 21 साल डिंडो साप्ताहिक बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल नम्बर CG15 CZ 5723 की टक्कर एक तेज रफ्तार ईंट लोड ट्रैक्टर से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जमीन पर गिर पड़े. लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. ट्रैक्टर युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटकर आगे ले गया और फिर उन्हें तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया.
हादसे के बाद फरार हुआ ट्रैक्टर चालक
टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव घबराकर ट्राली को घटनास्थल पर छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही और असावधानी इस हादसे की असल वजह रही. पुलिस फरार ड्राइवर प्रेमचंद यादव की तलाश में लग गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है. जांच पूरी होने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दूसरा हादसा
तेज रफ्तार में डिवाइडर तोड़कर नाले में जा गिरी कार
बलरामपुर हादसे के बाद दूसरी सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जशपुर जिले के पत्थलगांव थाने के खरकट्टा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पानी भरे नाले में जा गिरी. कार की रफ्तार और टक्कर की जोरदार आवाज से आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े.
चार लोग बाल-बाल बचे
कार में चार लोग सवार थे. जो एक शादी समारोह से वापस कोरबा लौट रहे थे. हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन पूरा का पूरा पानी में धंस गया. लेकिन कार सवार चारों लोग किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे. ग्रामीणों ने तुरंत मदद पहुंचाई और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई.
जेसीबी से कार को बाहर निकला
घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक जेसीबी को बुलाया गया, जिसके जरिए कार को नाले से निकाला गया. पानी भरा नाला और कीचड़ होने की वजह से रेस्क्यू कार्य में मुश्किलें आई, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकल लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t