ट्रक और मेटाडोर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, ड्राइवर और खलासी की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज, सड़क पर लगा लंबा जाम
A truck and a Matador collided head-on with great force; the driver and the helper are in critical condition and undergoing treatment in the hospital, while a long traffic jam has formed on the road.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित डॉ भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज के पास पेंड्रा बिलासपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और मेटाडोर का भीषण टक्कर हो गई..हादसे में ड्राइवर और खलासी की हालत नाजुक है. अस्पताल में इलाज जारी है.हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया था, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा स्थित डॉ भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज के पास पेंड्रा-बिलासपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और मेटाडोर का जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना भयावह था मेटाडोर का सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. ड्राइवर व खलासी केबिन में फंसे रहे.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सबसे पहले मेटाडोर के केबिन में फंसे ड्राइवर खलासी का रेस्क्यू शुरु किया गया. कोशिश के बाद जब केबिन से दोनों को नहीं जा सका. तब पुलिस ने गैस कटर के जरिए केबिन के एक हिस्से को काटने का फैसला लिया. इसके बाद गैस कटर के साथ मैकेनिक बुलाए गए. फिर केबिन के एक हिस्से को काटने का काम शुरू किया गया.
केबिन को काटने के दौरान पूरी तरह सावधानी बरती गई. इसमें एक घंटे का समय लगा. इसके बाद केबिन में फंसे ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला गया. एंबुलेंस की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हादसे के चलते सड़क पर लगा जाम
पेंड्रा-बिलासपुर मेन रोड पर हादसे की वजह से सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी. रेस्क्यू पूरा होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्थित करने का काम शुरु किया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों काे सड़क किनारे करने के बाद एक ओर से वाहनों की आवाजाही शुरु की गई. आधे घंटे बाद मेन रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



