श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे 13 की गंगा में मौत, कई लापता, मृतकों में ज्यादातर स्कूली छात्र, मुआवजे का एलान- परिजनों को मिलेगा चार-चार लाख
13 people die in the Ganges while on their way to attend a *Shraddh* feast; several are missing. Most of the deceased are school students. Compensation announced—kin to receive ₹4 lakh each.
पटना : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी की लहरों में एक नाव पलट गई. मंगलवार की रात हुए दर्दनाक नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल सात लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है. गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मृतकों में ज्यादातर 15 साल से कम उम्र के स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं, जो पांचवीं से नौवीं कक्षा तक में पढ़ते थे. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. यह दर्दनाक हादसा राघोपुर के रामपुर गांव के पास हुआ.
यह दर्दनाक हादसा राघोपुर के रामपुर गांव के पास हुआ
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था. गांव के करीब 30 लोग जिनमें युवक और बच्चे शामिल थे. नाव पर सवार ज्यादातर की उम्र 15 साल से कम थी. सभी पांचवीं से 9 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र थे. एक छोटी नाव पर सवार होकर ढाब के दूसरी तरफ श्राद्ध भोज खाने जा रहे थे. इसी दौरान नाव बीच ढाब में पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव पलटने से उस पर सवार सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. गंगा नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके. हादसे में घायल सात लोगों को इलाज के लिए पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है.
मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां
हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है. सभी की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है. मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं. सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं. परिजन ने पोस्टमॉर्टम से इंकार कर दिया है.
जिलाधिकारी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे परिजन
हादसे की खबर मिलने के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. इस दौरान अपनों को खोने वाले परिजनों का दर्द सामने आया. कई परिजन जिलाधिकारी से लिपटकर रोने लगे. घटनास्थल पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है. इस हृदयविदारक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया.
ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने वैशाली डीएम वर्षा सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की. राघोपुर इलाका तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है. तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार से बाहर हैं. आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है. राघोपुर के विधायक और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताया है. उन्हें जैसे ही ये खबर मिली उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.
मुआवजे का किया ऐलान
परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. जिला प्रशासन की निगरानी में गंगा नदी में बचाव अभियान जारी है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी ने की है. जबकि सात घायलों का इलाज NMCH में चल रहा है. गंगा नदी में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है. अब सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं. ताकि लापता लोगों के संबंध में जानकारी मिल सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मृतकों के नाम
अंकिता कुमारी (पिता राज किशोर राय)
अमृता कुमारी (पिता राज किशोर राय)
सुनीता कुमारी (पिता राज किशोर राय)
पिंकी कुमारी (पिता डोमन राय)
आर्यन कुमार (पिता गांधी राय)
अनीशा कुमारी (पिता सुरेंद्र राय)
मोनू कुमारी (पिता राम प्रवेश राय)
सिंकी कुमारी (पिता सुरेश राय)
मीरा कुमारी (पिता राम नरेश राय)
निशु कुमारी (पिता सतेंद्र राय)
मोहन कुमार (पिता अखिलेश राय)
सोनम कुमारी (पिता नरेश राय)
नमन कुमार (पिता मुकेश राय) सभी मृतक रामपुर श्यामचंद गांव के निवासी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



