पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ी कथित फोटोशॉप चैट वायरल, छवि खराब करने का प्रयास, कांग्रेस के विरोध के बाद यूट्यूबर सागर साहू समेत दो गिरफ्तार
An alleged photoshopped chat involving former Chief Minister Bhupesh Baghel has gone viral; following protests by the Congress, two individuals—including YouTuber Sagar Sahu—have been arrested for the attempt to tarnish his image.
भिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ी कथित फोटोशॉप चैट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सागर साहू और पुष्पराज सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों पर सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ी एक कथित फोटोशॉप चैट साझा की गई थी. जिस पर भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी भिलाई थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और फ़ौरन गिरफ्तारी की मांग की थी.
कार्रवाई में देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता थाने परिसर में धरने पर भी बैठ गए थे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु की और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया. जांच के बाद पुलिस ने सागर साहू और पुष्पराज सिंह को गिरफ्तार किया. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कथित सामग्री किस तरह तैयार की गई और उसे किन-किन माध्यमों से प्रसारित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



