NH-30 पर पुल के पास हादसा, रॉयल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों सहित दर्जन भर लोग घायल, अफरा-तफरी का माहौल
Accident near the bridge on NH-30: Violent collision between a 'Royal' bus and a truck; around a dozen people, including both drivers, injured; chaotic scenes.
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बोरगांव पुल के पास रॉयल ट्रेवल्स की बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. ट्रक चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. रॉयल ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर नेशनल हाईवे-30 से गुजर रही थी. इसी दौरान बोरगांव पुल के पास बस और सामने से आ रहे ट्रक नम्बर MH 40 CD 955 के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फौरन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. कई यात्री हादसे में घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी.
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया.
फरसगांव अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. हादसे में घायल कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई गई. जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
हादसे में ट्रक चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि हादसे में बस और ट्रक को कितना नुकसान हुआ है. हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. हादसा किस वजह से हुआ. यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी और क्या किसी वाहन चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ. इसके अलावा सड़क की स्थिति, मौसम और हाईवे पर यातायात की स्थिति जैसे पहलुओं की भी जांच की जा सकती है. चश्मदीदों से पूछताछ कर हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



