बंद कमरे से मिला 40 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव, कलाई पर गहरा कट का निशान, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

Blood-soaked body of a 40-year-old man found in a locked room; deep cut mark on the wrist; incident sparks sensation in the area; police are investigating the matter.

बंद कमरे से मिला 40 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव, कलाई पर गहरा कट का निशान, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगाँव के वार्ड नम्बर 4 में मंगलवार शाम को एक युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान विजय सेठिया उर्फ ललित पिता दीनबन्धु सेठिया उम्र 40 साल के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजय सोमवार रात से अपने कमरे में था. मंगलवार सुबह घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर निकल गए. शाम करीब 6 बजे जब परिजन लौटे. तब भी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. विजय का शव बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक की कलाई पर गहरा कट का निशान था. जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ. कमरे में खून फैला हुआ था. वहीं, पास रखी टेबल पर एक ब्लेड भी मिला. जिसे पुलिस ने अन्य सबूतों के साथ जब्त कर लिया है.
घटना की खबर मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर अहम् सबूत इकठ्ठा किए. और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?