विकास कार्यों की सौगात लेकर गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हेलीपेड पर भव्य स्वागत, लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Chief Minister Vishnu Deo Sai arrives in Gariaband bearing a gift of development projects; receives a grand welcome at the helipad and is set to participate in inauguration and foundation-laying ceremonies.
गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गरियाबंद आगमन पर हेलीपेड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. वे जिले में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही दर्रापारा में नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण भी करेंगे.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पहले सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर में आयोजित नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इसके बाद वे गरियाबंद पहुंचे. जहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान विभागीय प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया जाएगा.
मुख्यमंत्री दर्रापारा में आदिवासी समाज के लिए बनाए गए नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे. यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है.
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
मुख्य आकर्षण
• विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
• विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन
• कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण
• जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यक्रम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
CM के पहुंचने से पहले ही खाली हो गया पंडाल
गरियाबंद : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गरियाबंद दौरे में कार्यक्रम शुरु होने के पहले ही अजीब हालत बन गई जब कार्यक्रम शुरू होने के निर्धारित समय के कई घंटे बाद तक मुख्यमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे और इंतजार करते-करते पंडाल में बैठी जनता वापस लौटने लगी. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों से भरा पंडाल खाली होने लगा और अधिकारियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगीं.
मुख्यमंत्री के जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर 2:40 बजे गरियाबंद पहुंचने और 3 बजे से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने का समय निर्धारित था. कार्यक्रम में करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित था. लेकिन समय बीतता गया और मंच पर मुख्यमंत्री का इंतजार लंबा होता गया.
इंतजार लंबा, जनता का धैर्य छोटा
कई घंटों तक कुर्सियों पर बैठे रहने के बाद लोगों ने एक-एक कर कार्यक्रम स्थल छोड़ना शुरू कर दिया. हालात ऐसे बने कि मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले ही पंडाल का बड़ा हिस्सा खाली नजर आने लगा. कार्यक्रम स्थल का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था मानो जनता ने विकास से पहले घर वापसी को प्राथमिकता दे दी हो. पब्लिक को जाते देख मंच पर उपस्थित अधिकारी आनन फानन में उन्हें रोकने के लिए गेट की ओर दौड़ते दिखे.
व्यवस्था पर उठे सवाल
पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और कार्यक्रम प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वीआईपी कार्यक्रमों में समय प्रबंधन और समन्वय बेहतर नहीं होगा तो जनता का उत्साह भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा.
पहले भी उठ चुके हैं सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हों. इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई थी. कई पत्रकारों ने कार्यक्रम कवरेज में आई दिक्कतों को सार्वजनिक रूप से उठाया था. ऐसे में ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रशासनिक प्लानिंग और समन्वय को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.
खाली पंडाल बना चर्चा का विषय
राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि “700 करोड़ के विकास कार्यों का इंतजार तो जनता कर सकती है. लेकिन तीन घंटे से ज्यादा का इंतजार शायद अब जनता भी नहीं करना चाहती.” वहीं कुछ लोग इसे प्रशासनिक प्रबंधन की परीक्षा में फेल होने जैसा बता रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



