नहर रोड पर बदमाशों का आतंक, पहले लूट की कोशिश, विरोध करने पर सुनसान रास्ते में घेरकर हथियार से जानलेवा हमला, पीठ में धंसा चाकू, ठेकेदार गंभीर
Criminals terrorize Canal Road: after an attempted robbery, a contractor was surrounded on a deserted stretch and subjected to a lethal armed attack for resisting; a knife was plunged into his back, leaving him in critical condition.
बिलासपुर/सीपत : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एनटीपीसी सीपत के एक ठेका कर्मी पर बदमाशों ने बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। नहर रोड पर लूटपाट की नीयत से पहले बदमाशों ने उसे घेरा और जब उसने पैसे और मोबाइल देने से इंकार किया तो पीछे से उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया गया. घायल कर्मी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला घटना सीपत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी इरशाद अली उम्र 40 साल एनटीपीसी सीपत में ठेकेदार के अधीन वेल्डर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं. शुक्रवार शाम वे जांजी बाजार से सब्जी और चिकन खरीदकर लौट रहे थे. तभी नहर रोड पर चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर धमकाया और पैसे व मोबाइल की मांग की. गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे साइकिल सवार ग्रामीणों को देखकर बदमाश छिप गए. और इरशाद ने ग्रामीणों की मदद से जांजी चौक तक पहुंचकर अपनी जान बचाई.
हालांकि, जैसे ही वे चौक से अकेले अपने घर की तरफ जाने वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे. घात लगाकर बैठे उन बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया. लूटपाट का फिर से विरोध करने पर एक हमलावर ने पीछे से उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया. जो सीधा पीठ में ही धंस गया. गंभीर रूप से घायल हालत में वे किसी तरह एक किराना दुकान तक पहुंचे. जहां से दुकानदार ने उन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल और फिर बिलासपुर के सिम्स रेफर कराया. पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश तेज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



