गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट की वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी, रकम बरामद, बाइक और स्कूटी जब्त

Robbery and assault on a young man who had come to buy a Ganesh idol; two accused arrested, search for the remaining suspects underway; cash recovered, and a motorcycle and scooter seized.

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट की वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी, रकम बरामद, बाइक और स्कूटी जब्त

धमतरी : थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में गणेश प्रतिमा खरीदने धमतरी आए युवक को रास्ते में रोककर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी के अहम दस्तावेज, नकदी रकम और वारदात में इस्तेमाल 1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रोहित कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम बोरिदकला, थाना पुरुर, जिला बालोद ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितंबर 2026 को वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गणेश प्रतिमा खरीदने कुम्हारपारा, धमतरी आ रहा था। दोपहर करीब 2 बजे रिसाईपारा म्युनिसिपल स्कूल के पास दो दोपहिया वाहनों में सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोपियों ने गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दीई और प्रार्थी के पास रखा पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए. पर्स में 10,000/- रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक ऑफ बड़ौदा एवं ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड रखे थे.
वारदात की खबर मिलने के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की. प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए, घटनास्थल और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी.
इसी कड़ी में रिसाईपारा क्षेत्र से 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जांच के दौरान मिले सबूतों और तथ्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दस्तावेज, नकदी रकम और वारदात में इस्तेमाल दोनों दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया.
आरोपी
(01) राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा पिता सुखबीर सिंह मेहरा, उम्र 20 साल, निवासी रिसाईपारा, जमात खाना के पास,धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी
(02) राहुल उर्फ रोहित सोना पिता संजय सोना उम्र 26 साल निवासी जालमपुर वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी
आरोपियों से बरामदगी और जब्ती
आरोपी राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा के कब्जे से -
▪️ 1,000/- रुपये नगद
▪️ प्रार्थी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी एवं ड्राइविंग लाइसेंस
▪️ 2 एटीएम कार्ड
▪️ वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर CG 05 AP 8201
आरोपी राहुल उर्फ रोहित सोना के कब्जे से- 
▪️ 1,000/- रुपये नगद
▪️ वारदात में इस्तेमाल सुजुकी एक्सेस स्कूटी नम्बर CG 05 AV 0124
थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 296, 306(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है. मिले सबूतों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?