जनपद चुनाव की रंजिश में उपसरपंच पर बरसे डंडे, CCTV में कैद वारदात, पंचायत भवन में पंच ने किया हमला, गांव में आक्रोश, एफइआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Deputy Sarpanch beaten with sticks amidst rivalry over local elections; incident captured on CCTV; attack carried out by a Panchayat member inside the Panchayat building; outrage in the village; FIR registered; police investigating.
दुर्ग/पाटन : दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में उप सरपंच पर पंचायत सदस्य द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पंचायत भवन के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून 2026 को ग्राम पंचायत सांकरा के उप सरपंच रामशरण बंधे उम्र 54 साल पंचायत सचिव ईश्वर निषाद के साथ कार्यालय में ग्राम विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान गांव के पंच तुलाराम सिंगौर वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया.
पीठ और हाथ में आई चोट
हमले में उप सरपंच रामशरण बंधे की बाईं पीठ और हाथ की एक उंगली में चोट आई. घटना के बाद पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है.
कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी घटना
घटना के समय पंचायत कार्यालय में मौजूद चपरासी संजय डहरिया और सचिव ईश्वर निषाद ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया. इससे आरोपी आगे हमला नहीं कर सका. बाद में सचिव ने बीच-बचाव कर स्थिति को कंट्रोल किया.
चुनावी रंजिश का आरोप
उप सरपंच रामशरण बंधे ने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुए जनपद सदस्य उपचुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका थी. जिससे आरोपी पक्ष नाराज था. उनका कहना है कि चुनाव में मिली हार की रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया.
CCTV फुटेज बना अहम सबूत सबूत
घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



