आरंग में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली बुजुर्ग दंपत्ति की सिर कटी लाश, दो दिन पुराने शवों में पड़े कीड़े, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम
Double murder in Arang sparks sensation; beheaded bodies of an elderly couple found inside their home. The two-day-old corpses were infested with maggots; a dog squad and an FSL team have arrived at the scene.
रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. बुजुर्ग दंपति की उनके घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने नुकीले धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. साथ ही मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र के बीरबीरा गांव के एक मकान के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश मिली.।घटना की खबर मिलते ही आंरग पुलिस, डाॅग स्क्वाड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची.
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान सदासी राम साहू उम्र 65 साल और पत्नी आसबाती उम्र 62 साल निवासी बीरबीरा गांव के रूप में की है. पुलिस जांच में शव के शरीर पर नुकीले धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं. पुलिस आशंका जता रही हैं कि आरोपी ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया. हमले में जब दोनों की मौत हो गई तो आरोपी ने शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गया.
आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल आरोपी ने हत्या को क्यों अंजाम दिया और इसके पीछे की वजह क्या थी. इसकी जांच रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है. वहीं डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस शक जता रही हैं कि हत्या में एक से ज्यादा लोगों का हाथ हो सकता है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



