बारात के दौरान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fatal attack on a young man in a dispute during a wedding procession, he died during treatment, police arrested 8 accused including 2 minors and sent them behind the bars.

बारात के दौरान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा : थाना चांपा क्षेत्र के ज्ञान गंगा स्कूल के पास स्थित भैंसा बाजार में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों सहित 2 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की उम्र अधिकतम 22 साल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2025 को मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में शामिल लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से रायपुर रेफर किया गया. इलाज के दौरान 18 फरवरी 2025 की सुबह रामधन पटेल की मौत हो गई. पुलिस ने दस्तावेज हासिल कर अन्य धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदूमणि सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, मनोज उर्फ गोलू मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और चंद्रप्रकाश यादव शामिल हैं. सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. जबकि दो नाबालिग बालकों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया.
नशे की वजह से बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों का नगर में जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपियों से गुंडागर्दी पाप है. पुलिस हमारा बाप है का नारा लगवाया गया. पुलिस का यह कदम अपराधियों में खौफ पैदा करने और आम जनता को सुरक्षा का संदेश देने के लिए उठाया गया.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI